Showing posts with label आज का पंचांग. Show all posts
Showing posts with label आज का पंचांग. Show all posts

आज का पंचांग – शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

  • तिथि और दिन: आज शुक्रर है, तिथि है शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, माह है श्रावण।
  • नक्षत्र और योग: आज का नक्षत्र रहेगा पुष्य, और योग रहेगा सिद्ध। कर्ण रहेगा भव।
  • सूर्य और चंद्र स्थिति: आज सूर्य और चंद्रमा दोनों कर्क राशि में रहेंगे।
  • राहुकाल: सुबह 10:45 से दोपहर 12:28 तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:00 बजे से 12:55 तक रहेगा।
  • दिशाशूल:आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा। अतः पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।
  • महा उपाय: आज नहाने के पानी में कपूर डालकर स्नान करें, लाभकारी रहेगा।

मेष (Aries): आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में दोस्तों से मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में अनबन खत्म होगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृष (Taurus): दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। छात्रों को तारीफ मिलेगी। घर से निकलते समय मां का आशीर्वाद लें। सेहत सही रहेगी।

मिथुन (Gemini): दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। भाई से बहस संभव है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। हल्का बुखार हो सकता है।

कर्क (Cancer): दिन बढ़िया रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने की योजना हो तो बड़ों की सलाह लें। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। सिर दर्द से परेशानी हो सकती है।

सिंह (Leo): दिन अनुकूल रहेगा। पैसों के अवसर हाथ से ना जाने दें। जीवनसाथी के साथ मिलकर बिजनेस प्लान बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या (Virgo): दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में मेहनत रंग लाएगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापारिक यात्रा संभव है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

तुला (Libra): दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। परिवार में महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत अनुकूल रहेगी।

धनु (Sagittarius): दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। पार्टनर से तनाव दूर होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। काम में जल्दबाजी से बचें। सेहत बढ़िया रहेगी।

मकर (Capricorn): दिन फेवरेबल रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बच्चे जिद कर सकते हैं। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius): दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है। रुका धन वापस मिल सकता है। बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ बाहर जाना संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces): दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। सिर दर्द परेशान कर सकता है।